Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230618-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2023। बिग्गाबास में गणेशजी मन्दिर के पास एक पोल के करंट से हादसा हो गया है और एक बेजुबान ने प्राण गवां दिए है। यहां आस पास के नागरिक एकत्र हो गए है। सुरेश मूंधड़ा ने बताया कि आज अलसुबह रोड लाइट का एक तार टूट कर पोल को टच कर गया जिससे पोल में करंट दौड़ गया। करंट से एक सांड की मौत हो गयी है। बिजली विभाग को सूचना देने पर कार्मिकों ने मौके पर पहुंच कर उसे ठीक कर दिया और हरी गौसेवा भंडारा के स्वयंसेवियों द्वारा इस सांड को हटवाने व समाधि देने की तैयारियां की जा रही है। मोहल्लेवासियों में यहां घूमने वाले सांड की मौत से माहौल उदासी भरा हो गया है।