Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने सम्यक दर्शन कार्यशाला के आयोजन में पूरे देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं समण संस्कृति संकाय द्वारा आयोजित परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ के पांच जनों ने प्रथम 100 में स्थान बनाया है। प्रतियोगिता के संयोजक दीपक सेठिया ने बताया कि समण संस्कृति संकाय द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न पुस्तकों पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन गत माह किया गया। जिसका आज परिणाम आया है। शरीर और आत्मा पुस्तक पर आधारित ऑनलाइन परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ से 121 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। परिणाम में अखिल भारतीय स्तर पर मोनिका देवी मालू ने 5वां स्थान प्राप्त कर श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज का नाम देश भर में रोशन किया है। वहीं पूजा बोथरा ने 67वां, सुनीता बोथरा ने 75वां, सरोज सेठिया ने 79वां, रेणु बोथरा ने 81वें स्थान के साथ शीर्ष सौ में स्थान हासिल किया है। सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ. सम्पूर्णयशाजी ने लगातार 20 दिनों तक सभी परीक्षार्थीयों को विशेष समय देकर इसकी तैयारी करवाई थी। तैयारी में अर्थ सहयोगी रमेश कुमार लुणिया और तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ रहें। परीक्षा को सम्पादित करवाने में तेयुप की पूरी टीम सहित पवन बरडिया व दिवंगत अभिजीत पुगलिया का भी योगदान रहा। इस परिणाम से तेयुप के युवाओं में उत्साह का माहौल है।