Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-04 at 20.11.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2025। तेरापंथ युवक परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम मालू ने शुक्रवार को समाज के सक्रिय युवाओं को संगठन के कार्यों की जिम्मेदारी देते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। मालू ने सत्र 2025-2026 के लिए मंत्री पद का दायित्व पीयूष बोथरा, उपाध्यक्ष प्रथम चमन श्रीमाल व उपाध्यक्ष द्वितीय रजत सिंघी को चुना है। वहीं सह मंत्री प्रथम सुमित बरडिया, सह मंत्री द्वितीय मोहित बोरड, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, संगठन मंत्री गौरव बोथरा को पदभार दिया गया है। वहीं कार्यसमिति सदस्यों में निवर्तमान अध्यक्ष मनीष नौलखा, सुरेश भादानी, ऋषभ झाबक, विनय दुगड़, पीयूष दुगड़, विकास दुगड़, सुमित नाहर, यश पारख, यश सिंघी, ईश्वर चंद चोरड़िया, प्रवीण बोथरा , दीपक सेठिया, हर्ष गंग, गौरव डागा, सौरव डागा, रोशन सिंघी, दीपांशु तातेड़, अशोक झाबक, संजय पुगलिया, रौनक पारख को मनोनीत किया गया है। वहीं किशोर मंडल टीम में संयोजक पद पर मुदित पुगलिया, सह-संयोजक प्रथम तनीश छाजेड़, सह-संयोजक द्वितीय विशाल बोथरा को चुना गया। तेयुप संगठन के परामर्शक मंडल में समाज के प्रतिष्ठित पन्नालाल पुगलिया, राजकुमार बाफना, सुमिति पारख, मनोज पारख सहित पवन कुमार सेठिया को शामिल किया गया है। संगठन द्वारा दी जा रही सेवा कार्यों में दायित्व तय किए गए जिनमें सेवा प्रभारी के लिए ऑक्सीजन सेवा प्रभारी व नेत्रदान प्रभारी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक झाबक, सह प्रभारी दीपक छाजेड़ को बनाया गया है। सम्यक दर्शन कार्यशाला प्रभारी रजत सिंघी, तेरापंथ किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोर्ड को सेवा सौंपी गई है। संगठन में मिडिया प्रभारी का कार्य सक्रिय चमन श्रीमाल को सौंपा गया है। भजन मंडली प्रभारी महाराज के भजन गायक कलाकार सुमित बरडिया को जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम मालू ने पूरी टीम से सेवा, संस्कार, संगठन के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए,अपनी पूरी टीम के साथ एक नया इतिहास रचेंगे साथ ही नए युवकों को जोड़ेंगे,एवं केंद्र से आए हुए सभी आयामों को पूरा करेंगे।