Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2021। राज्य भर सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण आज वैक्सीनेशन केवल 2 स्थानों पर होगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि आज श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय व गांव सांवतसर में टीके लगाए जाएंगे। आर्य ने कहा कि शीघ्र ही वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है और पुन एक साथ कई जगहों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। क्षेत्र में कोरोना के लिए जांच सैंपल गांव लखासर, शेरूणा, पूनरासर में जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। बता देवें तीनों स्थानों पर संक्रमित सामने आए है और यहां ग्रामीण जांच शिविर की मांग भी कर रहें थे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करता है कि अपने क्षेत्र व परिवार की सुरक्षा के लिए सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और देश के जिम्मेदार नागरिक होने का धर्म निभाएं।