Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में उठाईगिरों, जेबकतरों का आतंक छाया है। सोमवार सुबह भी अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की जेब से हजारों रूपए पार कर ये चोर उच्चके फरार हो गए। श्रीडूंगरगढ़ निवासी जेठमल लालवानी व धीरदेसर चोटियान निवासी ईश्वर मेघवाल डॉक्टरों को दिखाने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में लालवानी की जेब से 6000 रूपए नगदी व ईश्वर की जेब से 4000 रूपए नगदी किसी चोर उच्चके ने निकाल लिए। दोनों ने उपजिला अस्पताल के प्रभारी डॉ एसके बिहाणी व जिला चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बता देवें अस्पताल परिसर में आए दिन चोरी की वारदातों से मरीज व उनके परिजन परेशान होते रहते है। अस्पताल प्रशासन व समाजसेवियों ने अनेक बार यहां स्थाई पुलिस स्टाफ लगाकर ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस व स्थानीय प्रशासन को पत्र दिए है। परंतु इन पत्रों पर कार्रवाई होती नहीं और आमजन के इन उठाईगीरों की चपेट में आकर नुकसान उठाने की घटनाएं बढ़ रही है।