Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2020। क्षेत्र के गांव देराजसर में एक अनजान शख्स तोड़ फोड़ की वारदातों को अंजाम दे रहा है और इससे गांव में आतंक का माहौल है। ग्रामीणों में इसका भारी रोष है और अफवाहों का दौर भी चल रहा है। अब वो कोई एक है या एक से अधिक असामाजिक तत्व है ये जानकारी भी किसी को नहीं है। आज गांव के हरिराम बाबा मंदिर में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पिछले कुछ दिनों से लागतात कुछ न कुछ तोड़फोड़ की जा रही है। मंदिर के पुजारी काशीराम सारस्वा ने बताया कि मंगलवार को वह मंदिर आया तो मंदिर प्रांगण में बने हनुमानजी मंदिर की दीवार को तोड़ने की कोशिश की गई है। बुधवार को खेजड़ी के नीचे बने प्राचीन मंदिर को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया गया था। गनीमत रही कि प्राचीन देवली (मूर्ति) को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका है। गुरूवार को भी मंदिर की सीढ़ियों को तोड़ने की कोशिश की गई है। रोजाना हो रही इस तोड़फोड़ से ग्रामीणों में भारी रोष भर गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर सूडसर पुलिस चौकी के कांस्टेबल ने मंदिर में हुई तोड़फोड़ को देखा और कागजी कार्रवाई की है परन्तु सेरूणा पुलिस थाने में इस सन्दर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में कोई अनजान शख्स रोजाना तोड़फोड़ की वारदातों को अंजाम दे रहा है।