Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बेवासियों के लिए समस्त प्रकार के पारिवारिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए सामाजिक भवनों की उपलब्धता शानदार है। इन भवनों के क्रम में आचार्यश्री महाप्रज्ञ के आर्शीवाद स्वरूप श्रीडूंगरगढ़ में निर्मित दो तेरापंथ भवन क्षेत्रवासियों की सेवा में सतत उपलब्ध है। बुधवार को सुबह जहां श्रीमद आचार्यश्री तुलसी-महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा निर्मित तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे के विकास के लिए तीसरे तल पर 27 कमरों के निर्माण का शिलान्यास एवं दानदाताओं का अभिनंदन हुआ वहीं बुधवार दोपहर को महाप्रज्ञ जनककल्याण केन्द्र द्वारा निर्मित तेरापंथ भवन ऊपरलो की ट्रस्ट बैठक में भवन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। ट्रस्ट की बैठक में भवन में एक और मंजिल का निर्माण करते हुए 37 नए कमरों का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान ही 16 कमरों के लिए भामाशाहों ने अपनी स्वीकृति दी एवं 8 कमरों के लिए भामाशाहों से चर्चा जारी है। शीघ्र ही सभी 37 कमरों के लिए दानदाताओं से सहमति ले ली जाएगी। बैठक में ट्रस्ट के जतनलाल पारख, माणकचंद डागा, बजरंगलाल सेठिया, रिद्धकरण लूणियां, संजय बोथरा, फुसराज पुगलिया, कमल बोथरा, अंजूदेवी पारख एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों में शुभकरण पुगलिया, शांतिलाल पुगलिया आदि मौजूद रहें। इस दौरान निर्माण प्रस्तावों को पारित कर निर्माण समिति को कार्य आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दे दी गई है।
मठरानीजी द्वारा दिए गए 11 लाख रुपए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन ऊपरलो में जनसेवार्थ बड़े टिन शेड डोम का निर्माण करवाया गया है एवं अब वहां बारिश, आंधी, तूफान आदि स्थितियों में खासी सुविधा समारोह आयोजकों को मिल रही है। इस डोम के लिए झंवरीमल बाफना की धर्मपत्नी कमलादेवी बाफना (मठरानीजी) की व्यक्तिगत सम्पति में से 11 लाख रुपए ट्रस्ट को प्रदान करने की सहमति उनके पीहर पक्ष के परिवार लूणकरणसर से सुमेरमल, इंद्रचंद्र बोथरा परिवार ने दी। विदित रहें मठरानीजी ने अपने निधन से पूर्व अपनी संपत्ति को जनकल्याणर्थ उपयोग में देने के लिए अपने भाइयों को अधिकृत किया था। आज उनके भाई एवं भतीजे ने बुधवार को केन्द्र की बैठक में शामिल होकर उनकी संपत्ति के 11 लाख रूपए भवन में डोम निर्माण हेतु सहमति दी। इस मौके पर दोनों का अभिनंदन भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन ऊपरलो के हुई ट्रस्ट सदस्यों की बैठक, लिए बड़े निर्णय।