Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-25 at 20.59.10
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। क्षेत्र में लगातार सक्रिय तेरापंथ युवक परिषद संगठन के सत्र 2025-26 के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न हुए, जिसमें समाज के युवा विक्रम मालू ने 63 मत लेकर विजय हासिल की है। उनके सामने प्रतिद्वंदी मनीष पटावरी को 44 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने विक्रम मालू को 19 वोटों से विजय होने की घोषणा की है। अशोक झाबक ने बताया कि चुनाव अधिकारी कांतिलाल पुगलिया रहें व उनके सहयोगी अशोक बैद ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई। तेयुप जिला प्रभारी बिनोद छाजेड़ व मनीष लुनिया की मौजूदगी में चुनाव सम्पन्न हुए है। चुनाव में 107 युवाओं ने मतदान किया और मालू की जीत पर समाज के लोग उन्हें बधाइयां दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने साध्वीजी के दर्शन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक परिषद के विजेता सहित युवा पहुंचे सेवा केंद्र, सुना मंगलपाठ।