Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2025। अक्षय तृतीया के अवसर पर तेरापंथ समाज द्वारा सेवाकेंद्र में साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में पारणा महोत्सव मनाया। साध्वी संगीतश्री जी ने अक्षय तृतीया के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अक्षय का अर्थ है जो कभी क्षय न हो, अर्थात इस दिन किया गया शुभ कार्य अनंत फल देने वाला होता है। साध्वी परमप्रभाजी ने कहा कि अक्षय तृतीया तप और संयम का पर्व माना जाता है। ये आत्मा की शुद्धि, भक्ति और मोक्ष के पथ को प्रशस्त करने का अवसर है। वर्षीतप की तपस्या में साध्वी संगीतश्री जी, शांतिप्रभा जी, कमलविभा जी, मुदिताश्री जी, दीपयशा जी और शुभी देवी तातेड़, दीपा देवी बैंगानी, सारिका देवी पुगलिया के तप की अनुमोदना का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरूआत साध्वीवृंद द्वारा मंगलाचरण से हुई। साथ ही साध्वीवृंद की ओर से साध्वी सरसप्रभा जी प्रेक्षाप्रभा जी कर्तव्ययशा जी ने गीतिका और संवाद, विवेकश्री जी, संपतप्रभा जी, ललितरेखा जी ऋजुप्रज्ञा जी, पुनीतप्रभा जी, ललिताश्री जी, मुदिताश्री जी, शांतिप्रभा जी, कमलविभा जी आदि ने तपस्वी साध्वीवृंद के वर्षीतप का अनुमोदन करते हुए अपने भावों को अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया का वक्तव्य, ज्ञानशाला के बच्चों की कव्वाली, महिला मंडल से संरक्षिका झंकार देवी बोथरा द्वारा वक्तव्य, महिला मंडल की सामूहिक गीतिका और सुंदर नाटिका की प्रस्तुति, युवक परिषद से अध्यक्ष मनीष नौलखा ने अपने वक्तव्य में अक्षय तृतीया के अवसर पर सभी तपस्वियों के तप की अनुमोदना की। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा ने तपस्वियों को जैन धर्म का उपरना ओढाकर सम्मान किया। तपस्वी साध्वीवृंद के पारिवारिक जनों ने साध्वी प्रमुखाश्रीजी के संदेशों का वाचन किया, सामूहिक गीतिका की प्रस्तुति दी और दीपा देवी बैंगानी, अशोक संचेती, कुचबिहार से प्रदीप, विशाल, सोनाली बोथरा आदि लोगों ने भी अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में सभी संघीय संस्थाओं के साथ समाज के लोगों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मोनिका मालू ने किया। कार्यक्रम के पश्चात तपस्वियों का सम्मान व इक्षुरस से पारणा हुआ और सेवारत साध्वियों द्वारा माईतों को भेंट भी दी गई।

तेयुप ने जूनियर सीपीएस करवाने की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीत श्री जी और साध्वी डॉक्टर परमप्रभा जी के सान्निध्य में अक्षय तृतीया कार्यक्रम में अध्यक्ष मनीष नौलखा ने तपस्वियों के प्रति तप की अनुमोदना करने के साथ जूनियर सीपीएस की घोषणा करके। नौलखा ने बताया कि जूनियर सीपीएस करवाने वाली थली नहीं अपितु पूरे राजस्थान की प्रथम और पूरे भारत में दूसरी संस्था श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद होगी। इसमें जैन समाज के 11 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।