Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2024। अपनी पैतृक जमीन में अपना हिस्सा छोड़ने के बदले मिली रकम को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भवन खरीदने में इनवेस्ट कर दिया व सोचा कि भवन संचालन से रोजगार भी मिल सकेगा। लेकिन यह महंगा पड़ गया भवन बेचने वाले उसके मामा ससुर ने ही उससे दस लाख रुपए एडवांस लेकर भवन की रजिस्ट्री नहीं करवाई व धोखाधड़ी कर ड़ाली। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के गांव बिग्गा निवासी सांवरमल भार्गव ने अपने मामा ससुर हरिरामपुरा, नापासर निवासी पूनमचंद भार्गव के खिलाफ भवन बेचने की बात कह कर दस लाख रुपए की धोखाधड़ी कर लेने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पीडित ने पुलिस को बताया कि उसे गत वर्ष 14 अगस्त को अपनी पैतृक भूमि का परित्याग करने के एवज में परिवार द्वारा दस लाख रुपए दिए गए थे व उसी दिन उसके मामा ससुर ने बिग्गा आकर गांव नापसर में पंचायत भवन के पीछे बने हुए उनके भवन को बेचने का प्रस्ताव दिया। दोनो के बीच भवन खरीदने का सौदा 20 लाख रुपए में हुआ एवं श्रीडूंगरगढ़ आकर सादे कागज पर लिखा पढ़ी कर 10 लाख रुपए साई के दे दिए एवं बाकी के 10 लाख रुपए तीन महिने में रजिस्ट्री करवा कर देने की बात तय हुई। लेकिन उसके बाद निर्धारित समय बीत गया व आरोपी रजिस्ट्री नहीं करवा रहा व न ही लिए गए 10 लाख रुपए वापस दे रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच एएसआई रविन्द्रसिंह करेगें।