Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। एक लोहे की ताला जड़ी पेटी एक टेम्पू चालक को मिली है और चालक ने इसे पुलिस थाने में जमा करवा दिया है। गांव लखासर के निवासी टेंम्पू चालक सुमेरूराम पुत्र भंवरलाल नायक शनिवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ बाजार से रेलवे स्टेशन सवारी लेकर गया। सुमेरू ने बताया कि स्टेशन पहुंचने में देरी के कारण सवारी दौड़कर ट्रेन में चढ़ गई और अपना बक्सा टेम्पू में ही छोड़ गई। चालक रविवार को अपनी रिश्तेदारी में नापासर चला गया और शाम को लौटा तो उसे टेम्पू की पीछे की सीट के पास बक्सा होने की जानकारी मिली। युवक ने ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ खिलेरी को फोन कर पूरी सूचना दी और आज खिलेरी सहित पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश के साथ पुलिस थाने पहुंचा। युवक ने बक्सा बिना खोले ईमानदारी पूर्वक थाने के एचएम जगदीश को बक्सा जमा करवा दिया है। खिलेरी ने बताया की बक्सा जिस किसी ग्रामीण का हो वे श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपना परिचय देकर बक्सा ले जा सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर निवासी युवक सुमेरूराम नायक ने दिया ईमानदारी का परिचय, थाने में जमा करवाया अज्ञात सवारी का बक्सा।