Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। गांव पूनरासर में भादवा मेले के तहत लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और ध्वजा चढ़ाने की कष्ट कटने की मान्यता के तहत हजारों की संख्या में ध्वजा भी बाबा के दरबार में चढ़ाई गई। ये ध्वजा अब गांव के बीड़ में सैंकड़ो की संख्या में पड़ी है। गांव के युवाओं ने इसे आस्था से खिलवाड़ बताया है। युवाओं ने पुजारी ट्रस्ट को सूचना देकर कड़ी नाराजगी दर्ज करवाई है। युवा रामप्रसाद, देवनाथ, शंकरनाथ, मनोजनाथ, शीशपाल हुड्डा, रामप्रतापनाथ, दिनेश गोदारा, दिनेश सिद्ध, लक्ष्मणनाथ, बजरंग नाथ, श्याम नाथ, लेखराम, राजूनाथ ने आपत्ति दर्ज की। वहीं पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि बाबा के पूजन के मोली पाना, जनेऊ, ध्वजा व अन्य पूजन सामग्री को 300 वर्षों की परंपरा के अनुसार मंदिर परिसर में ही गड्ढा खोदकर जमींदोज किया जाता है। इस बार मेले में व्यवस्थाएं अन्य लोगों के पास भी थी तो सफाई के नाम पर इन्हें उठवा कर दूर डलवा दिया गया है। बोथरा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही ट्रस्ट ने अपने स्तर पर ही यहां से सारी ध्वजा चुनवा कर साफ सुथरे स्थान पर जमींदोज करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसे आज शाम तक पूरा कर दिया जाएगा।