Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। शारदीय नवरात्र शुरू होने पर हल्की ठंड इस बार गायब है। सुबह शाम व रात को हल्की ठंड को लोग मिस कर रहें है। उल्टे गर्मी ने परेशान भी कर दिया है। बीकानेर जिले में सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान में पारा सोमवार को 40 डिग्री पर पहुंच गया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। गत दिनों से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक जिले में गर्मी का असर जारी रहने की बात कही है। मौसम विभाग ने बीकानेर जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ अंचल के दक्षिण छोर के गांव सोनियासर मिठिया व उसके आस पास मामूली बूंदाबांदी हुई है। गांव कुनपालसर में तीन चार अंगुल बरसात हुई है। जिससे ग्रामीणों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं किसानों ने अब बरसात नहीं होने की प्रार्थना करते हुए बरसात से बारानी खेतों में नुकसान की आशंका जताई है। वहीं मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में मौसम विभाग ने 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज (सोमवार) भी 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया। बंगाल की खाड़ी में बना एक सिस्टम (डिप्रेशन) धीरे-धीरे ओडिशा, आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहा है। ये सिस्टम गुजरात से होते हुए अरब सागर की तरफ जाएगा। आज भी दक्षिण के कई जिलों में अच्छी बरसात हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुनपालसर में हुई तीन चार अंगुल बरसात, किसानों ने जताई नुकसान की आशंका। (केसर पंवार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में आज शाम हल्की बूंदाबांदी हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में आज शाम छाए है गहरे बादल।