Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ के खेलप्रेमी बुधवार शाम के लिए रोमांचित और उत्साहित है। यहां के गांव रिड़ी और सोनियासर में बुधवार शाम से कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन शुरू होगा। गांव रिड़ी में होने वाले कब्बडी महाकुंभ में तो पुरुष और महिला वर्ग दोनों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे ओर यहां कई राज्यो की टीमें पहुंच रही है। रिड़ी के 03 नम्बर बस स्टैंड के पास स्थित कब्बडी मैदान इस आयोजन के लिए सज चुका है ओर कार्यकर्ताओ ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 51000 रुपये द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 31000 व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये का व ट्रॉफ़ी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार गांव सोनियासर के शहीद हेतराम गोदारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में कब्बडी प्रतियोगिता शुरू होगी। यहां शाम 7 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में स्थानीय टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 व द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 1100 रुपये व ट्रॉफी द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। दोनों आयोजनो के लिए क्षेत्र के खेल प्रेमी उत्साहित है।