Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। मार्च माह के अंतिम रविवार को जहां एक ओर मंडी, बाजार की गलियां सुनसान रही वहीं आड़सर बास में हनुमान क्लब की गली में भारी भीड़ रही व पैर रखने को जगह नहीं मिली। रविवार दोपहर 4 शुरू हुआ नेशनल बॉलीवॉल का रोमांच रात 1 बजे तक चलता रहा। क्षेत्र के खेलप्रेमियों ने जम कर हूंटिग की और शानदार करारे शॉट वाले जबरदस्त खेल का आंनद लिया। हनुमान क्लब समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सात टीमें विभिन्न राज्यों से शामिल हुई एवं एक टीम स्थानीय शामिल हुई। हाजन सईदन एवं हाजी नजीर बहेलिया की स्मृति में बहेलिया परिवार के आर्थिक सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता जयपुर राजस्थान बनी व उपविजेता के स्थान नोएडा यूपी ने रही। प्रतियोगिता का उदघाटन आरपीएस दिनेश कुमार ने किया एवं अध्यक्षता समाजसेवी सलीम बहेलिया ने की। आप भी पूरी खबर विस्तार से।
ये रहा स्कोर, ये बने विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान क्लब प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में दो दिनों तक बॉलीवॉल का रोमांच रहा। क्लब के प्रभारी खिलाड़ी शंकर कलवाणियां एवं सीताराम पारीक ने बताया कि शनिवार को दिन भर एवं रविवार को 3 बजे से स्थानीय टीमों के मैच करवाए गए। जिसमें 40 टीमों ने भाग लिया एवं इन 40 टीमों मे विजेता बनी बेनीसर श्याम को नेशनल प्रतियोगिता में क्षेत्र की टीम के रूप में शामिल किया गया। नेशनल लेवल प्रतियोगिता में क्वार्टर फाईनल मुकाबले ही शुरू हुए। पहले क्वार्टर फाईनल में जैनीश नोएडा ने विकास पटौदी को 19-16 के अंतर से हराया। इसी प्रकार दूसरे क्वार्टर फाईनल में अंकित दिल्ली एनसीआर ने बेनीसर श्याम को 19-4 के अंतर से, तीसरे क्वार्टर फाईनल में चैनेवाला पंजाब ने रोमांचक टक्कर के मुकाबले में शेरू पंजाब को 19-17 के अंतर से और चौथे क्वार्टर फाईनल में कमल जयपुर ने अनील जोधपूरिया(हरियाणा) को 19-7 के अंतर से हराया। इसके बाद शुरू हुए सेमिफाईनल मुकाबले में जैनीश नोएड़ा ने अंकित दिल्ली एनसीआर को 19-11 के अंतर से एवं कमल जयुपर ने चैनेवाला पंजाब को 19-8 के अंतर से हराया। इसके बाद शुरू हुए फाईनल मुकाबले में कमल जयपुर ने जैनिश नोएडा को 19-7 के अंतर से हराया। सभी मुकाबले रोचक हुए एवं मैच के दौरान चलने वाली लंबी लंबी रैली का दर्शकों ने जम कर लूत्फ उठाया। प्रतियोगिता के बाद विजेता कमल जयपुर 31 हजार, उपविजेता नोएडा को 15 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाली पंजाब को 4100 नकद एवं चौथे स्थान पर रही दिल्ली को 3100 रुपए नकद पुरस्कार के साथ आर्कषक ट्राफिंया प्रदान की गई।
खेल भावना से सामाजिक सौहार्द का विकास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेलों के आयोजन समाज में आपसी सदभाव एवं सौहार्द को बढ़ाने वाले होते है क्योंकि यह धर्म, जाति, समाज आदि के भेद से ऊपर उठ कर सामूहिक टीम भावना का अहसास युवाओं में पैदा करते है। इसलिए ऐसे आयोजनों का होना समाज हित के कार्य है। यह बात कही आरपीएस दिनेश कुमार ने और मौका था हनुमान क्लब समिति में आयोजित नेशनल शुटिंग बॉलीवॉल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह का। प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह क्लब प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सलीम बहेलिया ने की। इससे पूर्व अतिथियों के क्लब मैदान में पहुंचने पर उनका गाजे बाजे के साथ स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्लब मंत्री जगदीश स्वामी एवं राधेश्याम तापड़िया ने अतिथियों को साफा पहनाया एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया। सलीम बहेलिया ने सभी का आभार जताया एवं मुख्य वक्ता शिक्षाविद लीलाधर शर्मा ने युवाओं को मोबाईल, इंटरनेट की आभासी दुनिया से बाहर आकर वास्तविक खेल एवं वास्तविक शिक्षा से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान अतिथि टीमों के कप्तानों का एवं विशिष्ट खेल व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया।
2025 में होगा नेशनल इवेंट, क्लब ने शुरू की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के बच्चे बच्चे को यहां वर्ष 2013 में हुए जूनियर नेशनल बॉलीवॉल प्रतियोगिता के ऐतिहासिक आयोजन की याद है और उससे भी शानदार आयोजन होगा वर्ष 2025 में। यह जानकारी दी हनुमान क्लब समिति के मंत्री जगदीश स्वामी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी राधेश्याम तापडिया ने। रविवार को हुई शूटिंग नेशनल बॉलीवॉल प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के दौरान क्लब के दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों ने इस संबध में जानकारी देते हुए बताया कि क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा इस संबध में बॉलीवॉल एसोसिएशन को हनुमान क्लब के तत्वाधान में यूथ नेशनल प्रतियोगिता का प्रस्ताव दिया गया है एवं कस्बे के दानदाताओं, भामाशाहों से भी इस संबध में सम्पर्क किया जा रहा है। क्लब समिति द्वारा 2025 के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।