Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। दयानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं मलखम्भ प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्र-छात्राओं की टीम ने लगातार पांचवीं बार विजेता बनकर दोनों वर्गों की ट्रॉफियां अपने नाम की। विद्यालय परिसर में बुधवार को 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत मलखम्भ प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में छात्राओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक के साथ विजेता ट्रॉफी जीती। छात्रों की टीम ने रा.उ.मा. विद्यालय गुल्लूवाली की टीम को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शक्ति, संतुलन, लचीलापन, साहस एवं कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। खंभे पर कठिन आसनों एवं आकर्षक करतबों का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने दर्शकों को रोमांचित किया।

पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाना गौरव की बात
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अशोक शास्त्री एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अवधेश स्वामी रहे। डॉ. स्वामी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी द्वारा मलखम्भ जैसे पारंपरिक भारतीय खेल को सहेजना और आगे बढ़ाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मलखम्भ शारीरिक कौशल के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, समर्पण और मानसिक दृढ़ता का भी प्रतीक है। मुख्य अतिथि अशोक शास्त्री ने मलखम्भ को चुनौतीपूर्ण एवं आकर्षक भारतीय खेल बताते हुए ऐसे आयोजनों को युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। समारोह में प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफियां प्रदान की गईं तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक अजय, प्रदीप, जेठमल चुरा, वरुण शर्मा, भंवरलाल, दल प्रभारी सुनीता बेनीवाल, अन्नपूर्णा, संगीता सुथार, बसु, शिवानी, सीताराम, अयूब, राकेश, डॉ. विनोद चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।