Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2026। गोचर बचाने के लिए देश भर में अनेक स्थानों पर आंदोलन हो रहें है और सुप्रीम कोर्ट पर भी गोचर पर हो रहें अतिक्रमण को लेकर सख्त है।
ऐसे में गुरूवार को पुलिस दल बल के साथ प्रशासनिक दस्ता क्षेत्र के गांव बिग्गा की रोही पहुंचा है और यहां खसरा नबंर 265, 262, 235 के अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दो लोढ़र मशीनों द्वारा कार्रवाई की जा रही है और करीब 25 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाने का आदेश दल को दिया गया है। मौके पर अनेक ग्रामीण व खेत मालिकों ने आगे बढ़कर गोचर पर कब्जा कर लिया है। जिन्हें हटाया जा रहा है। मौके पर नायब तहसीलदार सुरजीत धायल, भू अभिलेख निरीक्षक शंकरलाल जाखड़, पटवारी हल्का बिग्गा राकेश कुमार, पटवारी हल्का सातलेरा सुनीता चौधरी व पटवारी हल्का धीरदेसर चोटियान धारासिंह गुर्जर सहित 20 पुलिस कर्मी व 5 महिला कांस्टेबल तैनात है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है।