Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन शनिवार को रूपादेवी मोहता राउमावि में प्रारंभ हुआ। सम्मेलन में जिले भर के 450 शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया है। पहले दिन के दूसरे सत्र में अतिथि रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत, नोखा पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व बीकानेर शहर अध्यक्ष भाजपा सत्यप्रकाश आचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी रमेश कुमार हर्ष, किशनदान चारण व सरोज वीर पूनियां, रवि आचार्य व ओमप्रकाश विश्नोई शामिल हुए। सभी अतिथियों ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा दी जिससे देश के भविष्य को संवारा जा सके। सभी अतिथियों का साफा, दुपट्टा व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इससे पूर्व प्रथम सत्र का उद्घाटन माँ सरस्वती के पूजन के साथ बीकानेर विभाग के प्रचारक विनायक व विभाग कार्यवाह प्रदीप ने किया। संगठन की शाखा श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सोच और उच्च आदर्शों को अपनाकर देश के निर्माण में एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शर्मा ने बताया कि आयोजन का समस्त व्यय खर्च समाजसेवी व भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी द्वारा उठाया जा रहा है। संगठन सदस्यों ने जोशी का आभार जताया। इस दौरान शाखा सदस्य किशोरसिंह, मनोज कुमार लखारा, पूर्णचंद्र प्रजापत, नेमीचंद मारू, प्रेमचंद शर्मा, महावीरप्रसाद सारस्वत, दयाशंकर, हरिहर नारायण, नंदकिशोर शर्मा, गोवर्धन, नारायण डूडी, अर्जुनसिंह, भगवती पारीक, सरोज शर्मा, रेणु प्रजापत, अमिता सारस्वत, ने सक्रीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सोनी ने किया। शनिवार को दूसरे दिन खुला सत्र व जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया जाएगा।