Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2024। ब्लाक क्षेत्र की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दो दिवसीय वाकपीठ की शुरूआत बुधवार को कस्बे के महर्षि दयानंद छात्रावास में हुई। वाकपीठ में क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्थाप्रधानों ने भाग लिया। उदघाटन सत्र में अतिथि रूप में मौजूद रहे ब्लाक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने शिक्षकों पर राष्ट्र के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी होने की बात कही। प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने एनएमएमएस इंस्पायर अवार्ड के बारे मे जानकारी दी। दोपहर में हुए द्वितीय सत्र मे एडवोकेट अनिल धायल द्वारा सरकारी कार्मिको के संरक्षण हेतू बने हुए नए कानूनों की जानकारी दी। धायल ने नये कानूनों समेत महिला व बाल अपराधों पर बने कानूनों पर प्रकाश डालते हुए उन कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जिनके उपयोग से प्रत्येक सरकारी कार्मिक अपने कार्यक्षेत्र मे सहज होकर कार्य कर सके व किसी तरह की परेशानी होने पर क़ानून के जरिये न्याय प्राप्त कर सके। प्राचार्य उमाशंकर सहारण ने आरटीआई व आरटीई की जानकारी दी। किशोर राजपुरोहित ने एसएमसी की जानकारी दी। इस दौरान मनोज लखारा ने वाकपीठ के उदेश्यओं की जानकारी देते हुए बताया की हरिराम सहू, कैलाश सिहाग, कुंभाराम डेलू, नौरंग जाखड़, परमेश्वर गोदारा, ज्ञानाराम, श्रवण राम सिहाग, भंवरलाल यादव, अमिता बेनीवाल, महिपाल सिंह, मदनलाल स्वामी, प्रेमचंद शर्मा, सरिता शर्मा, मंजू चौधरी, सुमन कुमारी, पार्वती भाकर, शारदा, दीपिका, पुष्पा, अलका शर्मा, मामराज सिंवर, रामचंद्र ज्याणी, सुभाष मुंड, सुरजाराम गोदारा, गजेंद्र सिंह, किशन चोटियां, गोपालाराम जाखड़ समेत बड़ी संख्या मे संस्था प्रधान उपस्थित रहे।