Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sdfjk
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2021। निजी बस संचालकों के लगातार विरोध प्रदर्शन के साथ टैक्स माफी की मांग सरकार ने सुन ली है और कोरोना काल में लॉकडाउन की मार झेल चुके निजी बसों के लिए परिवहन विभाग ने बड़ी राहत दी है। इस सम्बंध में परिवहन विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग द्वारा कोरोना काल यानि मई और जून महीने में निजी बसों के टैक्स को माफ कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो माह का निजी बसों का संपूर्ण टैक्स माफ कर दिया गया है। इस सम्बंध में वित्त विभाग की मंजूरी के बाद परिवहन विभाग के आयुक्त महेन्द्र सोनी ने आदेश जारी किए है। इन टैक्स माफी से निजी बसों के संचालकों को काफी राहत मिलेगी।