Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-13 at 20.59.42
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2026। भारती निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित भारती स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट के परिणामों की शुक्रवार को आयोजित समारोह में घोषणा की गई। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को स्कूटी, साइकिल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। समारोह में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सभी क्षेत्रों में अनेक करियर होने और हर क्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत बताई। विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र, कॉमर्स, विज्ञान व आटर्स में अनेक विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व अभिभावकों सहित विद्यार्थियों का आभार जताते हुए जानकारी दी, कि भारती स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का अगला चरण 29 मार्च को आयोजित किया जा सकेगा। जिसमें 1 से 11 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। इस परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी, साइकिल, टैबलेट, एडमिशन स्कॉलरशिप, मैडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रबंधन ने बताया कि उपरोक्त सभी योजनाओं का लाभ विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। इस परीक्षा में पंजीयन करवाने के लिए विद्यार्थी bhartiniketan.com पर जाकर करवा सकते है या विद्यार्थी 6378397304, 7014444381, 8854917965, 8696626052 पर संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र को मिली स्कूटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए।