Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2023। टैगोर ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन कितासर द्वारा कक्षा 9वीं, 10वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभावान विद्यार्थियों की खोज के लिए आयोजित परीक्षा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास कल शाम तक का ही समय शेष है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को 11 हजार नगद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 51 सौ रूपए व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31 सौ रूपए नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 9 अप्रेल को कितासर स्थित स्कूल प्रांगण में सुबह साढे दस बजे होगा। परीक्षा में प्रश्न गणित, विज्ञान, अंग्रेजी ग्रामर, रिजनिंग व सामान्य ज्ञान के होंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी को फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। विद्यार्थी या उनके अभिभावक नम्बर 7230962777 पर संपर्क कर सकते है। रजिस्ट्रेशन का शुल्क 50 रूपए है व अनाथ बालिकाओं के लिए प्रवेश निशुल्क होगा। स्कूल संचालक राजूराम बिडासरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सांखलान बास, हिरावतान बास, गुसाईंसर, अमृतवासी, रामसरा, बाना, रीड़ी, अभयसिंहपुरा, बिग्गा, रूस्तम धोरा, आलसर बास, शीतलनगर, ढढेरू, आलसर, परसनेऊ, लाछड़सर, जोरावरपुरा, मोमासर, सत्तासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, कुंतासर, धीरदेसर से बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 15 अप्रेल को आएगा।