Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितबंर 2021। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज श्रीडूंगरगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें याद किया व पुष्पाजंलि अर्पित की। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रप्रेमियों के लिए सदैव प्ररेणादायी रहेंगे। आज युवा वर्ग उनकी जीवनी पढें व उनसे देशहित में कार्य करने की प्ररेणा लेवें। भाजपा कार्यालय में 25 सितबंर 1916 को जन्में दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धाजंलि देने चैयरमेन मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व चैयरमेन शिव स्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, महामंत्री प्रदीप जोशी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियाँ, पार्षद अरुण पारीक, श्यामसुंदर पुरोहित, गोपाल प्रजापत, विक्रम सिंह, रजत आसोपा, चांदरतन सेठिया, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेन्द्र चुरा, महेन्द्र राजपूत, अमित शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, हेमराज भादानी, हेमराज बरडिया, ओमसिंह राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ पंडित जी अमर रहें के नारे भी लगाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडित दीनदयाल उपाध्याय को कार्यकार्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि।