Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ पूरे कस्बे में पेयजल किल्लत हर दिन बढ़ रही है और अनेकों बार विरोध प्रदर्शन के बाद भी आज तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ऐसे में अपने पार्षदों की अगुवाई में आज आक्रोशित कस्बेवासी घुमचक्कर स्थित पानी की मुख्य टंकी पर चढ़ कर विरोध जता रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई बार पेयजल किल्लत दूर करने की मांगों के बाद भी जलदाय विभाग द्वारा गम्भीरता से नही लेने से आक्रोशित पार्षद मंगलवार को टंकी पर पहुंचे और जलदाय विभाग के अधिकारियों कर समक्ष रोष जताया।

लेकिन मंगलवार को भी कोई ठोस जवाब नही मिलने और हवाई आश्वासन मिलने पर पार्षदों के सब्र का बांध टूट गया और आंदोलनरत पार्षद सामूहिक रूप से पानी की टंकी पर चढ़ गए। जनप्रतिनिधियों के पानी की टंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन करने के बाद जलदाय विभाग और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। मौके पर लगातार भीड़ बढ़ रही है और पेयजल किल्लत पर जम कर रोष जताते हुए नारेबाजी कर रही है। टंकी पर चढ़ने वालों में पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, गोपाल छापोला, लोकेश गौड़, भाजयुमो अध्यक्ष भवानी तावनिया सहित भाजपा पदाधिकारी भी शामिल हैं। तनाव देख मौके पर सीओ दिनेश कुमार, सीआई वेदपाल शिवराण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पुलिस बल पहुंचा है और पार्षदो को नीचे उतरने के लिए समझाइश कर रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टंकी पर चढ़े पार्षद कर रहे हैं विभाग के खिलाफ नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निचे जमा होने लगी है भीड़, प्रशासन भी सकते में।