Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव ऊपनी में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। कक्षा 6 में छात्रों के लिए 36 सीटें व छात्राओं के लिए 44 सीटें रिक्त है। कक्षा 7,8 व 9वीं में संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। आवेदन जमा करवाने अंतिम तिथि 11 मार्च 2024 है। शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रवेश के लिए आवेदन आज 1 मार्च से प्रारंभ हो गए है व 11 मार्च तक ऑनलाइन या विद्यालय समय में ऑफलाइन भी आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट www.svgmssridungargarh.com पर जा कर आवेदन कर सकते है। इसी साइट पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। कक्षा में प्रवेश के लिए 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी होगा तथा कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। प्रवेश के लिए अधिक जानकारी के लिए अभिभावक सुरेश कुमार 9799204961 पर या गिरधारीलाल डेलू 9783666909 या मनोज कुमार 9928794973 से संपर्क कर सकते है। विद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की तैयारियां पूरी कर ली है।