Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2024। प्रसिद्ध भैरव धाम तोलियासर में राजपुरोहित समाज की बहन-बेटियों ने स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया है। पूरे गांव में उत्सव का माहौल है और दूर दूर से बहन-बेटियां सम्मेलन में भाग लेने पहुंच गई है। बहन-बेटियों द्वारा स्वयं राशि एकत्र कर 24 ,25 व 26 मई को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज मंगल कलश यात्रा के साथ समारोह प्रारंभ हुआ है। तीनों दिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक संत मनोहरदास महाराज द्वारा भागवत कथा सत्संग की जाएगी। शुक्रवार रात 10 बजे भैरव मंदिर में भैरव बाबा का अभिषेक होगा। शनिवार, 25 मई की रात 8 बजे से “एक शाम, बाबा भैरवनाथ के नाम” भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें विश्व प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाशदास महाराज द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। 26 मई को सखी सहेलियां मिलकर बचपन की यादें ताजा करेंगी। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियां होगी। 27 मई को गांव में ठाकुरजी मंदिर का वार्षिकोत्सव महोत्सव मनाया जाएगा और सम्मलेन पूर्ण होगा। सभी बहन बेटियों के लिए खाने-पीने के सभी इंतजाम ग्रामीणों द्वारा किए गए है। आयोजन के लिए ग्रामीणों ने विशेष प्रबंध किए है। गांव का हर एक राजपुरोहित परिवार आयोजन में शामिल हो रहा है और उल्लास के साथ समारोह मनाए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूर दूर से बहन बेटियां पहुंची गांव, किया स्नेह मिलन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगल वेश में कलश यात्रा में शामिल हुई सभी बहन बेटियां, की गांव की खुशहाली की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन दिवसीय होगी कथा, कल होगी विशाल भजन संध्या।