Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2024। भाजपा सरकार के माध्यम से आगामी समय में विश्वकर्मा समाज के कल्याण के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जाएंगे जिससे समाज के कर्मठ कारीगर सशक्त हो और उन्हें पहचान व सम्मान मिल सकें। ये बात विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कही, और मौका था निकटवर्ती कस्बा सरदारशहर में सुथार समाज द्वारा राज्य मंत्री के अभिनदंन समारोह का। सुथार ने समाज से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर मोदी सरकार के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने चुरू से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझड़िया को वोट देने की बात कहते हुए अबकी बार 400 पार का नारा लगवाया। अभिनंदन समारोह का प्रारंभ भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समाज के मौजिज लोग उपस्थित रहें और सुथार को फूलमाला पहना कर साफा पहनाया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता देवें सुथार पूर्व में चुरू जिले के प्रभारी भी रहें है। उन्होंने इस दौरान उपस्थित सभी समाज सदस्यों का आभार जताया।