Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mhappor
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 26 नवम्बर 2019। संविधान दिवस पर हमारे क्षेत्र में देश की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाले वर्ग को पहली बार बीकानेर में महापौर बनने का मौका मिला है। बीकानेर में भाजपा की सुशीला कंवर और कांग्रेस की अंजना खत्री के बीच कांटे की टक्कर में सुशीला कंवर भाजपा से प्रथम महिला महापौर का ताज पहनने में कामयाब हुई।  दोनों ही पार्टियों ने बोर्ड बनाने के लिए अपना पूरा दमखम लगाया। मतगणना में सुशीला कंवर को 43 मत प्राप्त हुए, व कांग्रेस की अंजना खत्री को 37 मत प्राप्त हुए। बहुमत का आंकड़ा हालांकि पहले ही सुशीला कंवर के साथ नजर आ रहा था। मतदान में कांग्रेस को 30 वोट मिले, बीजेपी को 38, निर्दलीय 11 व बसपा के 1 सदस्य ने मतदान किया। 1 बजे तक सभी 80 पार्षदों ने मतदान किया व जल्द ही मतगणना शुरू हो गयी। मतदान होने के बाद ही भाजपा खेमे में प्रसन्नता नजर आ रही थी। महापौर के चुनाव में अंतिम मत महिला पार्षद बसपा की लक्ष्मी कंवर ने दिया।

इसे टीम अर्जुन की जीत माना जा रहा है और सत्ता में होते हुए भी डॉ. कल्ला की पराजय स्वीकार किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस मतदान के बाद उत्साहित नजर आ रही थी पर गिनती आगे बढने के साथ ही कांग्रेस समर्थकों के चेहरों पर उदासी छा गयी। वोटों की गिनती करीब एक घंटे में सम्पन्न् हो गयी।