Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2025। माघ माह के शुक्ल पक्ष की सूर्य सप्तमी वर्ष भर की सबसे बड़ी सप्तमी मानी जाती है। प्रकृति व परामात्मा के साक्षात स्वरूप भगवान सूर्य के जन्म का प्रतीक मानते हुए देश भर में इसका उत्सव उल्लास के साथ मनाया जाता है। ये बात सेवग समाज अध्यक्ष सत्यदीप भोजक ने कही। भोजक ने बताया कि मंगलवार, 4 फरवरी को रानी बाजार में स्थित नगर सेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर में सूर्य सप्तमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। विशेष हवन पूजन के साथ विधि विधान से सूर्य पूजा संपन्न की जाएगी। इस दौरान मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित सत्संग सुधा कक्ष का हरिहरादित्य के चरणों में समर्पण किया जाएगा। इस दौरान शाकद्वीपीय समाज व सेवा समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।