Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भी नमन किया। इसके बाद विधायक ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, भाजपा पार्षद, नगरपालिका कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के बाद विधायक सारस्वत ने मुख्य बाजार एवं बस स्टैंड का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर के लिए प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता भी जरूरी है और गांधी जयंती स्वच्छता, सेवा और जिम्मेदारी के प्रति संकल्प लेने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, बेसहारा पशुओं को गौशाला भिजवाने तथा बाजार क्षेत्र में आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं नगरपालिका कर्मचारियों को दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, पूर्व उपाध्यक्ष शिव स्वामी, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र चूरा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियां, शहर महामंत्री मदन सोनी सहित दिलीप सिंह, ओम नाई, भरत सुथार, आईदान पारीक, अशोक सोनी, रामसिंह जागीरदार, तोलाराम सारस्वत, लोकेशनाथ सिद्ध, राधेश्याम ज्याणी, महेंद्र पारीक, नरेश राजपुरोहित, जेपी स्वामी, गजानंद दाधीच, भरत सारस्वत, गिरिराज आसोपा, मनीष नौलखा, मोहन गिवारिया, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, महादेव तावणियां सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।