Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, उदासर चारणान, लाखनसर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसल में भारी नुकसान हुआ है। इस खराबे का उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने उपखंड अधिकारी को पत्र दिया है। सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि हर इन गांवों में किसानों की इसबगुल की फसलें तो पूर्णतया नष्ट हो गई है एवं किसान बर्बादी के मुहाने पर पहुंच गए है। ऐसे में अगर अब भी सरकारी सहायता, मुआवजा, बीमा क्लेम नहीं मिलेगा तो किसानों की आर्थिक स्थिति पूर्णतया बिगड़ जाएगी। शर्मा ने इस संबध में किसानों की हालात को देखते हुए त्वरित रूप से मुआजवा देने की मांग की है। वहीं शुक्रवार अल सुबह तीन बजे हुई बारिश एवं हल्के ओलो की बरसात ने मौमस को ठंडा कर दिया। इस मौसम से भी फसलों में खासा नुकसान हो रहा है व सर्दी, बुखार के रोगी भी बढ़ रहे है।