Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2023। मतदान संपन्न होने के बाद आज आसमान में बादल छाए है और मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अंतिम रविवार होने के कारण बाजार पूरा बंद रहा और इस शांति में भी चुनाव परिणाम की जद्दोजहद का शोर चारों ओर गूंज रहा है। मतदाताओं ने चटकारों के साथ चर्चाओं का लुफ्त उठाया वहीं कार्यकर्ता बूथ वाइज वोट की नंबरिंग निकालने में व्यस्त रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में आखिरकार मुकाबला त्रिकोणीय संघर्ष में रहा और टक्कर भी कांटे की रही है। मौन मतदाताओं ने अपने मन की थाह किसी को नहीं दी है जिससे परिणाम का असली साक्षात्कार 3 दिसबंर को वोटों की गिनती से ही होगा। आज दिन भर तीनों बड़े नेताओं के कार्यकर्ता सहित निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता भी अपने खेमे में उत्साहित नजर आ रहें है। तीनों बड़ी पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी अपनी जीत ही बता रहें है और उनके समर्थक बधाईयों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रहें है। कड़ी टक्कर में ऊपरी तौर पर सकारात्मक परिणाम की उम्मीद तीनों नेताओं के कार्यकर्ताओं को है। हार जीत के समीकरण की जोड़ तोड़ में राजनीति में रूचि रखने वाले हर एक नागरिक ने आज की है। बहरहाल जो भी हो परिणाम की ये जद्दोजहद 3 दिसबंर तक जारी रहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गत वर्ष की भांति महिया लहर का असर इस बार कम नजर आया परंतु उसके बावजूद महिया को मजबूत ही माना जा रहा है। कुछ विश्लेषको का मानना है कि कांग्रेस ने यहां अनेक बार एकतरफा विजय हासिल की है और भीतरघात नहीं होने की दशा में इस बार भी कांग्रेस मजबूत के साथ डटी हुई है। वहीं भाजपा को भी एकजुट होकर चुनाव लड़ने व बूथ मजबूती के प्रयासों के बाद नए वोट जुड़ने की दावेदारी के साथ मजबूत माना जा रहा है। संघर्ष कड़ा है और जीत का अंतर निश्चित तौर पर कम होगा इस बात पर प्राय: सभी विश्लेषक एकराय भी है। निर्दलीय प्रीति व बसपा के राजेंद्र भी समीकरण बिगाड़ने का काम करेंगे। प्रीति को कुछ गांवो में खुले समर्थन के साथ ग्रामीणों ने वोट दिए है। वहीं राजेन्द्र के साइलेंट वोट हर गांव में और शहर में होने की बात कही जा रही है। वहीं रालोपा के विवेक माचरा भी कुछ हद तक परिणाम को प्रभावित करेंगे। आप भी चुनाव परिणाम तक रोचकता से पढ़े और पढ़ाए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ताकि हर एक चर्चा से रहें आप अपडेट।