Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2024। क्षेत्र के आधा दर्जन 33 केवी जीएसएस पर शुक्रवार को मैंटनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इनसे जुड़े सभी गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित होगी। प्रसारण निगम के एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शुक्रवार को 132 केवी जीएसएस कितासर पर रखरखाव का जरूरी कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से 3 बजे तक इससे जुड़े सभी 33 केवी जीएसएस की सप्लाई इस दौरान बंद रहेगी। बता देवें इससे 33 केवी कितासर, अमृतवासी, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर की सप्लाई बाधित होगी और इनसे जुड़े सभी गांवो में चार घंटे बिजली कटौती होगी। वहीं सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि ऊपनी के जीएसएस पर रखरखाव कार्य के लिए शुक्रवार 5 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बता देवें इससे अभयसिंहपुरा, जैसलसर, सालासर, हेमासर व रजाणा जोहड़ जीएसएस की बिजली कटौती होगी। इससे संबंधित गांवो में बिजली सप्लाई बाधित होगी। ये खबर पाठकगण पढ़ने के बाद इन गांवो के लोगों तक जरूर पहुंचाए जिससे ग्रामीण कटौती के चलते किसी परेशानी से बच सकें।