Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20260927-WA0119
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। आज रविवार हादसों का वार बन गया है व क्षेत्र में एक के बाद एक चार सड़क हादसे होने के बाद क्षेत्रवासियों में ट्रॉमा सेंटर की कमी को बेहद महसूस हुई। अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार बीदासर रोड़ पर एक गाय और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक को चोटें आई है। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया व यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। विदित रहे रविवार को पहले देवनारायण कॉलोनी में कार-बाइक की टक्कर में 3 जने, उसके बाद झंवर बस स्टैंड पर पिकअप-स्कूटी की टक्कर में 1 जना, उसके बाद हाइवे पर पिकअप-कार की टक्कर में 6 जने और अभी बाना के पास हुए हादसे में एक जने को चोटें आई है।

हाइवे पर हुए बड़े हादसे में यह 6 बीकानेर रैफर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभी कुछ देर पहले हाइवे पर हुई कार व पिकअप टक्कर में छह घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घायलों में कार सवार बीकानेर व पिकअप सवार रतनगढ़ निवासी है। इसमें बीकानेर के व्यास कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र विनोद कुमार, 22 वर्षीय नितिन पुत्र सतीश कुमार वर्मा, करनी नगर निवासी गौरव पुत्र शिवकुमार वर्मा घायल हुए। वहीं पिकअप सवार रतनगढ़ निवासी 37 वर्षीय मुबारिक अंसारी पुत्र अयूब, 25 वर्षीय जहांगीर शेख पुत्र ईद मोहम्मद, 27 वर्षीय केसर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह घायल हुए है।