Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2023। क्षेत्र के गांव दुसारणा में ग्रामीण इस गर्मी व उमस के वातावरण में अघोषित बिजली कटौती से बुरी तरह से परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन से गांव में बिजली सुचारू नहीं है और पिछले 24 घंटे में मात्र एक घंटे भी बिजली नहीं आई है। हड़मानारााम गोदारा ने बताया कि घरों में आटा भी नहीं है और तीन दिन से अघोषित बिजली कटौती के कारण चक्कियां ठप्प हो गई है। गांव में मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सारी रात पूरा गांव घुप्प अंधेरे में डूबा रहा और आज सुबह भी दोपहर 12 बजे जीएसएस पहुंचे तो विभागीय कर्मचारी के नहीं मिलने से परेशान है। गांव के संग्राम सिंह ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा कतई सुनवाई नहीं की जा रही है और सोमवार को भी कोई कर्मचारी जीएसएस पर नहीं मिला। गांव विजयपाल तर्ड, तरूण गोदारा, राजू गोदारा सहित अनेक ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
ये कहा अधिकारी ने…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली विभाग के जेईएन राजेश रोशन ने टाइम्स को बताया कि बिजली की समस्या नहीं है यहां ग्रामीणों के आपसी गतिरोध के कारण समस्या हो गई है। सोमवार को दिन भर कैंप में होने के कारण मौके पर नहीं जा सका आज मामले को दिखवा कर समस्या समाधान कर दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण पहुंचे जीएसएस, बताई तीन दिन से समस्या, लगाए सुनवाई नहीं होने के आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात 10 बजे ग्रामीण महिला ने भेजा टाइम्स फोटो, सारी रात अंधेरे में डूबा रहा पूरा गांव।