Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230820-WA0134
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। क्षेत्र में ग्रामीण ओलंपिक के विभिन्न खेलों में अब फाइनल मैच चल रहे हैं और रोमांचक हो रहे इन मैचों का आनंद लेने बड़ी संख्या में कस्बेवासी भी खेल मैदानों का रुख कर रहे हैं। रविवार को पुरुष वर्ग में फुटबॉल में ब्लॉक चेम्पियन का खिताब सूडसर ने दुलचासर को हरा कर हासिल किया। आयोजन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि फुटबॉल के अलावा वॉलीवाल में लिखमीसर उतरादा व बिग्गाबास रामसरा, शूटिंग वॉलीवाल में लिखमादेसर व बेनिसर, टेनिस बॉल क्रिकेट में ठुकरियासर व मोमासर, कब्बडी में रिड़ी व समंदसर की टीमों ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी प्रकार महिला वर्ग कब्बडी में रिड़ी व बाड़ेला, रस्साकस्सी में रिड़ी व लखासर की टीमें फाइनल में पहुंची है। महिला वर्ग के खोखो में लखासर फाइनल में पहुंच गई व बाड़ेला-जैसलसर का सेमीफाइनल अभी बाकी है। प्रतियोगिता के तहत सोमवार को पृरुष वर्ग में वॉलीवाल, शूटिंग वॉलीवाल, टेनिस बाल क्रिकेट के फाइनल मैच खेले जाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण ओलंपिक में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, सोमवार को होंगे फाइनल।