Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र लू के थपेड़ों के साथ भीषण गर्मी की चपेट में है और ऐसे में सूडसर रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट से यात्रीगण बेहाल है। पानी के लिए यहां यात्री बेतहाशा भागते नजर आते है। परेशान यात्रियों ने बताया कि प्यासे कंठो को इस तपती गर्मी में पानी नहीं मिलता तो चक्कर आने लगते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूडसर रेलवे स्टेशन पर बना रेलवे का ट्यूबवेल खराब है और इस कारण पूरे स्टेशन परिसर में गत 15 दिनों से कहीं भी पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। स्टेशन मास्टर श्याम शर्मा ने टाइम्स को बताया कि रेलवे का कुआं 15 दिन पहले पूरी तरह खराब हो गया था। ऐसे में ठेकेदार के माध्यम से प्याऊ एवं वाटर कूलर में पानी भरवाया जा रहा था और हो सकता है कि मांग अधिक होने के कारण पानी खत्म हो जाता होगा। शर्मा ने बताया कि रेलवे द्वारा दूसरा ट्यूबवेल खुदवाया जा रहा है जिससे शीघ्र पानी की सप्लाई प्रारंभ करवाने के प्रयास किये जा रहें है जिससे स्टेशन पर वाटर कूलर, प्याऊ सहित पूरे स्टेशन परिसर में लगे सभी नलों पर पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू कर दी जाएगी।