Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2026। गर्मी के आगमन के साथ ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं प्रारंभ हो जाती है। बुधवार को क्षेत्र के गांव सुरजनसर में आड़सर की ओर शिव धोरा के पास बनी वीर तेजा गौशाला में दोपहर को अचानक आग लग गई।
आग की लपटें उठती देख पास ही के खेत काम रहें कार्मिकों ने ग्रामीणों को सूचना दी। आग की चपेट में आने से यहां एक 150 फुट लंबी 20 फुट चौड़ा एक झोपड़ा जलकर राख हो गया। गर्मी से बचने के लिए इस झोपड़ें के नीचे गौशाला की बड़ी संख्या में गौवंश बैठा था। आग की गर्मी लगने पर गौवंश ने बाहर की ओर भाग कर अपने प्राण बचाए। गनीमत रही गौवंश गौशाला में स्वतंत्र रूप से विचरण करने के लिए खुला ही था। गौशाला अध्यक्ष मुखराम डूडी, सदस्य नारायण डूडी व हनुमान डूडी सहित अनेक लोग सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे व गांव से ही पानी का टैंकर मंगवा कर आग पर काबू किया गया। ग्रामीणों ने बताया आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। यहां पास ही रखा चारा भी ग्रामीणों ने आग की चपेट में आने से बचा लिया।