Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में सोमवार रात करीब 8 बजे एक 17 वर्षीय युवती के परिजन उसे बेहोशी की स्थिति में लेकर पहुंचें लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव जेतासर निवासी भंवरलाल मेघवाल ने इस संबध में अपनी पुत्री की मृत्यु की मर्ग दर्ज करवाई है। भंवरलाल ने पुलिस को जानकारी दी की उसकी 17 वर्षीय पुत्री निर्मला के पेट एवं छाती में सोमवार शाम करीब 7.30 बजे तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ रवाना हुए लेकिन वह रास्ते में ही बेहोश हो गई। चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।