Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स | 26 मार्च 2026। कस्बे के उपजिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब यहां गंभीर श्वसन रोगों का भी सफल उपचार किया जा रहा है। हाल ही में अस्पताल के चिकित्सकों ने फेफड़ों में पानी भरने से जूझ रहे एक मरीज का सफल इलाज कर उसे नई जिंदगी दी है। जानकारी के अनुसार सांस लेने में लंबे समय से परेशानी झेल रहे एक मरीज ने उपजिला अस्पताल में जांच करवाई। जांच के दौरान श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश सारस्वत ने पाया कि मरीज के दाएं फेफड़े में पानी भर गया था, जिससे फेफड़ा पूरी तरह सिकुड़ चुका था और मरीज को गंभीर सांस की तकलीफ हो रही थी। डॉ. सारस्वत ने आवश्यक प्रक्रिया अपनाई और मरीज के फेफड़ों से लगभग एक लीटर पानी सफलतापूर्वक निकाल दिया। उपचार के बाद मरीज को तुरंत राहत मिली गौरतलब है कि पहले इस प्रकार के जटिल मामलों को बीकानेर रेफर किया जाता था, लेकिन अब उपजिला अस्पताल में ही श्वसन रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार भी मिल पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।