Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2024। कृषि मंडी में मूंगफली की बपंर आवक को देखते हुए यहां वाहनों की कतारें लगी है। ऐसे में दिन में कई बार लगने वाले जाम में आमजन व सैंकड़ो यात्रियों सहित किसान व्यापारी भी परेशान हो रहें है। मंगलवार को जाम में एक एंबुलेंस के फंस जाने व परिजनों के साथ मरीज के परेशान होने की खबर फोटो के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रमुखता से प्रकाशन के साथ ही उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए मंडी प्रांगण का निरीक्षण किया। मित्तल ने थानाधिकारी को आवागमन की सुचारू व्यवस्था करने के लिए निर्देश देते हुए तुरंत पुलिस जाब्ते की व्यवस्था करवाई। मित्तल ने वाहनों की भीड़ लगने से किसानों द्वारा झेली जा रही परेशानी के लिए व्यापारियों को खरीदे हुए माल का समयबद्ध व व्यवस्थित रूप से उठाव के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहनों को पंक्तिबद्ध रूप से खड़ा कर आवागमन सुचारू करवाने की बात कही। इस दौरान समर्थन मूल्य खरीद केंद्र के अधिकारी ने बताया कि केंद्र पर कुल 18 तुलाई कांटों से किसानों के माल की तुलाई टोकन के अनुसार करते हुए तुरंत वाहनों में लोड करके वेयर हाऊस भेजा जा रहा है। यहां अधिकारियों ने मंडी में मूंगफली की आवक को देखते हुए एक अतिरिक्त वेयर हाऊस की आवश्यकता बताते हुए इस संबंध में प्रबंध करने का आग्रह किया जिससे खरीद माल को समयबद्ध उठाया जा सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने आवागमन की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए।