Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-04 at 19.28.13
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत इस माह के उपखंड स्तरीय जनसुनवाई (अटल जन सेवा शिविर) 17 मार्च (सोमवार) को आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) अवुला साईंकृष्ण ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में त्रिस्तरीय जनसुनवाई और परिवेदना निस्तारण की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत मार्च के प्रथम गुरुवार (6 मार्च) को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई होगी। वहीं 13 से 16 मार्च तक (होली के त्योहार के दौरान) राजकीय अवकाश होने के कारण इस माह उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविर 17 मार्च को आयोजित होगी। वहीं जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई शिविरों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को जनसुनवाई शिविरों का प्रचार-प्रसार करने तथा शिविरों में प्राप्त परियोजनाएं तीन दिनों में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है।