Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के छोटे-छोटे गांव सोनियासर गोदारन, लाधड़िया, शीतलनगर, जाखासर पुराना व हथाणा जोहड़ में उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत हुए है जिससे इन गांवो के ग्रामीणों को अब गांव में ही उपस्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं मिल सकेगी। इन पांचो गांवों में 41-41 लाख की राशि से उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्धता की रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजें गए थे जिनमें प्रथम सूची में सरकार ने 5 उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण की स्वीकृति है। महिया ने इन स्वीकृतियों के लिए स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा का आभार जताया व ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है। वहीं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन स्वीकृतियों के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यवक्त किया। गोदारा समर्थक ग्रामीण उनका आभार जता रहें है। विधायक व पूर्व विधायक के समर्थक अपने-अपने नेता को क्रेडिट दे रहें है।
उपस्वास्थ्य केन्द्र पर ये सुविधाएं होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये पांचो गांव क्षेत्र के छोटे छोटे गांव है जहां अब तक कोई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं है व ग्रामीण हर छोटी बड़ी बीमारी के लिए आस पास के बड़े अस्पतालों में जाने को मजबूर रहते है। इन गांवो में सैकड़ों ग्रामीणों को इन स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से राहत मिल सकेगी। इसके साथ ही ग्रामीणों के साधन व समय की बचत भी हो सकेगी। उपस्वास्थ्य केन्द्र पर ग्रामीणों को सर्दी, जुकाम व खांसी होने पर अस्पताल से संबंधित मर्ज की दवाएं दी जाएगी। दस्त रोकने के लिए या पेट दर्द में आराम देने के लिए इन केन्द्रो पर निःशुल्क दवा मिलेगी। चोट लगने की दशा में मल्हम पट्टी का प्रबंध भी होगा तथा बुखार आने की दशा में मरीज के रक्त में मलेरिया की जांच सुविधा भी उपस्वास्थ्य केन्द्र पर उपलब्ध होती है।