Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-12-24 at 21.09.06 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2023। कस्बे के अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल से आज सुबह 50 बच्चों का दल आज पांच दिन के लिए पंजाब राज्य की यात्रा पर रवाना हुआ है। बच्चों में भारी उत्साह नजर आया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि दल दो बसों में रवाना हुआ है और अनेक धार्मिक, पर्यटनात्मक, राष्ट्रीय महत्व के स्थानों पर जाकर पंजाब की संस्कृति को देखने व समझने का प्रयास करेंगे। कौशिक ने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समायोजन के लिए बच्चों के सहशैक्षणिक भ्रमण का विशेष महत्व है। स्कूल के बच्चे टूर को लेकर उत्साहित है और उनके लिए सुरक्षात्मक ढंग से टूर का प्रबंधन किया गया है। ये दल आनंदपुर साहिब, भाखड़ा नांगल डेम, नैना देवी, चिंतपूर्णी माताजी, ज्वालाजी, साइंस सिटी जालंधर, डेरा ब्यास, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, दुर्गयाना मंदिर, अटारी बॉर्डर का भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण दल में सुनीता कौशिक, फ़तेंद्र शर्मा, अंजुल सिंह, गोविंद स्वामी, दीपक निर्वाण, हेमलता मोहता, गायत्री प्रजापत, गौरी प्रजापत, सरोज मीणा, गीतिका वासवानी सहित स्टॉफ साथ रहेगा। इस दौरान अनेक अभिभावक बच्चों को छोड़ने आए व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।