Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। नेशनल हाइवे पर स्थित सेसोमू स्कूल प्रांगण में गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस का जबरदस्त उत्साह नजर आया। यहां आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षकुमार हिसारिया ने तिरंगा फहरा कर मार्चपास्ट की सलामी ली। हर्षकुमार ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से हमें सीख लेनी चाहिए और अपने देश को समृद्ध और मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था चैयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक होने की बात कही। वहीं छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से सभी उपस्थितजनों को देशभक्ति की भावना से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस दौरान स्विमिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अन्तर्सदनीय स्विमिंग प्रतियोगिता में सामूहिक तौर पर एमराल्ड हाउस प्रथम, सैफायर हाउस द्वितीय एवं टोपाज हाउस तृतीय स्थान पर रही। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पुराने रिकार्ड टूटे जिनमें हॉफ लैप फ्रिस्टाइल एवं वन लैप फ्रिस्टाइल में माया, गर्ल्स रिले फ्रिस्टाइल में सैफायर हाउस की छात्राओं माया, सुहाना, कोयल व तनिष्का तथा सीनियर बॉयज वन लैप बैक स्ट्रोक में पंकज सारस्वत ने रिकार्ड तोड़ा। कार्यक्रम में विमल भाटी, ओमप्रकाश पंवार सहित स्टाफ व अन्य अभिभावक भी शामिल हुए। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए जानकारी दी कि सेसोमूं स्कूल को उपखंड स्तर पर परेड में प्रथम स्थान एवं सामूहिक नृत्य (कनिष्ठ वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा सम्मानित किया गया।