Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राउमावि आड़सर के परिसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ 17 मई को शुरू हुआ व 31 मई तक जारी रहेगा।
बुधवार को शिविर में कक्षा 11 उत्तीर्ण विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर प्रभारी किशोर सिंह एवं सह-प्रभारी गोवर्धन डूडी ने बताया कि शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित किया जा रहा है। शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए कक्षाओं, खेल मैदान एवं परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही गांव के मुख्य चौक, बस स्टैंड, मंदिर परिसर सहित सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान भी किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिविर प्रभारी किशोर सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विष्णु ने हासिल की छात्रवृत्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एनएमएमएस (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप) परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इस परिणाम में राउमावि आड़सर के छात्र विष्णु पुत्र बंशीलाल ने सफलता हासिल की है। बालक को आगामी चार वर्षों में सरकार द्वार 48 हजार रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्राचार्य पवन कुमार शर्मा ने बालक को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।