Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2021। आज रमन आईटीआई कॉलेज के छात्र जेतासर के सरकारी विद्यालय में पहुंचे और इन छात्रों ने यहां बिजली के खराब पड़े उपकरणों को रिपेयर किया। छात्रों ने जेतासर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक छत पंखा भेंट किया व सभी कक्षाओं में पंखे हेतु वायरिंग व फिटिंग की। कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि रमन आईटीआई द्वारा समय-समय पर राजकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में बिजली संबंधी उपकरणों की रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है तथा आगे भी ये सेवा कार्य जारी रहेंगे। घिंटाला ने बताया कि आज का कार्य राकेश परिहार की देखरेख में सम्पन्न हुआ तथा छात्रों ने उत्साह पूर्ण ढंग से सामाजिक सरोकार का ये कार्य पूरा किया। कॉलेज के रमेश पारीक ने छात्रों को समाज सेवा के भाव से जुड़े रहकर कार्य करने की प्ररेणा दी। इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेतासर के प्रधानाचार्य पन्नालाल डेलू ने छात्रों का आभार प्रकट किया। विद्यालय स्टाफ के अध्यापक देवीलाल, सतवीर एवं जितेंद्र भी उपस्थित रहे।