Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2023। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में परीक्षा केंद्र खुलवाने की मांग करते हुए छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर महाविद्यालय में ही परीक्षा केंद्र खुलवाने की मांग उठाई। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें परीक्षा देने निजी महाविद्यालय में जाना पड़ता है जिससे महाविद्यालय की छात्राओं को भी दूरी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस पर प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने 15 जनवरी तक महाविद्यालय भवन का निर्माण पूरा होने के साथ ही छात्रों की इस मांग को प्राथमिकता से पूरा करवाने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डॉ विजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित बजट व्यय पर लगी रोक हटाए जाने के साथ ही नए भवन का फर्नीचर खरीद लिया जाएगा तथा महाविद्यालय भवन में ही परीक्षा के आयोजन संबंधी आवेदन विभाग को दे दिया जाएगा।
कॉलेज परीक्षाओं को लेकर आई ये अपडेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकसभा चुनाव को देखते हुए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर सहित द्वितिय वर्ष और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दी है। स्नातक प्रथम वर्ष के 1.10 लाख अभ्यर्थियों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाए जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं का टाइम टेबल 12 जनवरी के बाद घोषित किया जाएगा। वहीं द्वितीय और अंतिम वर्ष सहित परास्नातक अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षाएं मार्च में शुरू करवाने की तैयारी चल रही है। ध्यान रहें अप्रैल मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में विश्वविद्यालय का मानस है कि मुख्य परीक्षांए मार्च में शुरू करवा दी जाएं। ताकि चुनाव से पहले परीक्षाएं संपन्न हो सकें। हालांकि अंतिम फैसला लोकसभा चुनाव की तिथियां तय होने के बाद ही लिया जाएगा। विदित रहे कि इस शिक्षा सत्र से विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली को लागू कर दिया है। द्वितिय सेमेस्टर की परीक्षाएं मई जून में करवाई जाएगी। जबकि स्नातक द्वितीय वर्ष ओर अंतिम वर्ष की पिछले साल की तरह एनुअल एग्जाम के पैटर्न पर ही होगी।