Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2021। छात्र संगठन एसएफआई  की श्रीडूंगरगढ़ तहसील कमेटी गुरुवार को संगठन का 52वां स्थापना दिवस मनाएगी। छात्र कार्यकर्ताओं ने बताया कि समारोह का प्रारंभ मुख्य अतिथि कॉमरेड मोहनलाल भादू अखिल भारतीय किसान सभा भवन में ध्वजारोहण के साथ करेंगे। भवन में सुबह 11 बजे छात्र सभा होगी जिसमें छात्र समस्याओं पर चर्चा की जाएगी तथा सभा के बाद छात्र रैली निकाली जाएगी। संगठन के सदस्य आयोजन की तैयारियां करने में जुटें है व बड़ी संख्या में एसएफआई के छात्र व छात्र नेता इसमें भाग लेंगे।