Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी द्वारा 20 मई को आयोजित होने वाली बीएसटीसी परीक्षा में क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरी तरह से नि:शुल्क मेगा टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा 3 मई व 10 मई को आयोजित मेगा टेस्ट में शहर सहित क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हो रहें है।
विद्यार्थी कल रविवार, 17 मई की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस नि:शुल्क टेस्ट परीक्षा में बैठकर अपने विषयों का सही आंकलन कर सकते है।
एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि इस मेगा टेस्ट सीरीज का नि:शुल्क आयोजन कर विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आंकलन करने का अवसर दिया जा रहा है। कोई भी विद्यार्थी भैरूंजी मंदिर गली मैन मार्केट में स्थित एकेडमी परिसर में कल समय पर पहुंचकर इसका लाभ ले सकते है। परीक्षा में बीकानेर जिले का कोई भी छात्र या छात्रा शामिल हों सकेंगे। विदित रहें 20 मई को बीएसटीसी की परीक्षा होगी और उससे पहले विद्यार्थियों की सहायता के लिए एकेडमी में 17 मई को तीसरे टेस्ट का आयोजन होगा। विद्यार्थी तीन टेस्टों में टॉप दो विद्यार्थियों को नगद ईनाम के साथ परीक्षा में उपयोगी किताबों का सेट दिया जाएगा। वहीं संपूर्ण सीरीज में टॉप रहने वाले प्रथम 10 विद्यार्थियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह टेस्ट सीरीज जिले भर के सभी विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क आयोजित की जाएगी। वहीं अधिक जानकारी के लिए छात्र 8104531404 से संपर्क कर सकते है।